RADA
खेल

IND W Vs WI W U19: डिफेंडिंग चैंपियंस भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज किया। मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। परुनिका सिसोदिया की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम 13.2 ओवर में महज 44 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 4.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।
वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 के ओपनिंग मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से असाबी कलेंडर और समारा रामनाथ ओपनिंग करने के लिए उतरी। वेस्टइंडीज की शुरुआत सही नहीं रही। भारतीय गेंदबाज जोसिथा ने लगातार 2 गेंद पर दो विकेट लिए।
उन्होंने कप्तान समारा राजनाथ और नैजानी कंबरबैच को अपना शिकार बनाया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 5 ओवर के खेल तक विंडीज की टीम ने 15 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे।
फिर छठे ओवर से लेकर 10वें ओवर तक एक विकेट गिरता चला गया। वेस्टइंडीज ने आखिरी के दो विकेट रन आउट में गंवाए। टीम की तरफ से केनिका ने सबसे ज्यादा रन (15) बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम 13.2 ओवर में 44 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एकतरफा रौंदा
इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद गौंगडी त्रिशा अगली गेंद पर आउट हो गई। इसके बाद जी कमलिनी और सानिका चालके ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और महज 3 ओवर के खेल तक तक 31 रन बनाए।
इस तरह 4.2 ओवर में ही वेस्टइंडीज से मिले 45 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने हासिल किया। वेस्टइंडीज को मात देकर डिफेंडिंग चैंपियंस भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका