छत्तीसगढ़
Trending

मोदी सरकार में हो रहा भारत का तेज गति से विकास, बनी चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

 भाजपा 9 जून से चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान

रायपुर  । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार काे रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 11 साल देश का नेतृत्व किया है। वहीं तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा।

साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत को समृद्ध देश के रूप में खड़ा किया है, उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इन 11 वर्षों में एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण हुआ है। आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आया है। आम लोगों को लगता है कि, आज सरकार उनकी चिंता कर रही है। आम लोग भी देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के नेतृत्व में आमजनों के जीवन में खुशहाली और तरक्की आई है। देश की दशा और दिशा बदली है। चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है, और अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper