उत्तराखण्ड
Trending

भारत -पाक युद्ध : दंगे, बलवे जैसी स्थिति से निपटने पुलिस ने किया अभ्यास

हरिद्वार । भारत पाकिस्तान के बीच चल रही जंग के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने व दंगाें की स्थिति में उन हालातों से निपटने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जवानों के अभ्यास से उनका फिटनेस टेस्ट लिया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जवानों के अभ्यास से उनका फिटनेस टेस्ट करते

शुक्रवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की मौजूदगी में हरिद्वार पुलिस के जवानों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने व दंगो जैसी स्थिति से निपटने के लिए जमकर अभ्यास किया।

इस दौरान जवानों ने भीड़ को चेतावनी देने, टीयर गैस का सही तरीके से प्रयोग, मौसम के मुताबिक पानी के इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने सहित विभिन्न तरीके सीखे। अलग-अलग असलहाें से उनका अभ्यास करते हुए जो कमियां थी, उसे दूर करवाई गई। अभ्यास कर रहे जवानों को एसएसपी ने हर स्थिति से निपटने के लिए समय रहते तैयार रहने के निर्देश दिए। अभ्यास में सभी थानों, शाखाओं एवं कार्यालय के जवानों ने हिस्सा लिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper