RADA
देश-विदेश
Trending

भारत ने नेपाल के आग्रह पर देर रात पुल निर्माण सामग्री भेजी

काठमांडू । भारत ने नेपाल सरकार के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से अधिक पुल पूरी तरह से टूट गए हैं। इस कारण अभी भी कई राजमार्गों पर यातायात शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए पुलों के स्थान पर फौरी तौर पर अस्थाई पुल बनाए जा रहे हैं। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से इसके लिए मदद मांगी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


भारत सरकार ने पहली खेप के रूप में 10 प्री फैब्रिक्रेटेड पुल निर्माण सामग्री नेपाल सरकार को हस्तांतरण की है। बुधवार देर रात बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तरफ से नेपाल सरकार को यह सामग्री दी गई। इस सामग्री का मूल्य 38 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

महावाणिज्य दूतावास के मुताबिक भारत के महावाणिज्य दूत देवी सहाय शरण ने बीरगंज के प्रमुख जिलाधिकारी दिनेश सागर भूषाल को यह सामग्री हस्तांतरित की । नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत से अब तक 25 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका