RADA
खेल

India vs New Zealand T20 Final: भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन! फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार जीता खिताब

अहमदाबाद —  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाए। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 54 रन जड़े। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत का स्कोर 256 तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं सके। टिम सीफर्ट ने जरूर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गया है। खास बात यह भी है कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।

टूर्नामेंट में भारत का सफर भी शानदार रहा। लीग स्टेज में टीम इंडिया ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत ने शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे व वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया और अब न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका