देश-विदेश
Trending

भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल

नई दिल्ली । भारतीय सेना की 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम ने म्यांमार के मांडले में भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है, जिसमें गंभीर सर्जरी और मरीजों की देखभाल करने की क्षमता है।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

आगरा से गई यह टीम विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन ही मंगलवार को मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने फील्ड अस्पताल का दौरा किया।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ तेज कर दिया है। शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम सोमवार को वायु सेना के सी-17 हैवी लिफ्ट विमानों से एयरलिफ्ट करके आगरा से मांडले के लिए रवाना की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S24+ पर धमाकेदार ₹43,000 की छूट

लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में टीम ने वहां पहुंचते ही 200 बिस्तरों वाली सुविधा सफलतापूर्वक स्थापित की है, जिसमें गंभीर सर्जरी और इन-पेशेंट देखभाल की क्षमता है। मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने आज फील्ड अस्पताल का दौरा करके भारतीय सेना के प्रति आभार जताया।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

सेना की ओर से बताया गया है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ऑपरेशन ब्रह्मा के हिस्से के रूप में तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष चिकित्सा कार्य बल तैनात किया है। ​

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

सेना ने कहा कि यह मिशन भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर शुरू किया गया है, जो संकट के समय मित्र देशों के साथ एकजुटता से खड़ा है। यह टीम म्यांमार के लोगों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button