
जापान न्यू कार असेसमेंट (JNCAP) ने एक मेड इन इंडिया कार को सेफ्टी के लिहाज से बढ़िया रेटिंग दी है. JNCAP ने भारत में बनी Maruti Suzuki Fronx को 4 स्टार रेटिंग दी है. खास बात ये है कि ये कार भारत में मैन्युफैक्चर हुई है और मेड इन इंडिया की इस कार को सेफ्टी में 4 स्टार मिले हैं. हालांकि जापान में बिकने वाली Suzuki Fronx भारत में बिकने वाली मारुति फ्रोन्क्स से काफी अलग है. जापान में बिकने वाली कार में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और यही वजह है कि कार ने क्रैश टेस्ट में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सेफ्टी में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सेफ्टी रेटिंग में कार को मिले प्वाइंट्स की बात करें तो कार ने असेसमेंट में 84 फीसदी का स्कोर हासिल किया है. कार ने 193.8 प्वाइंट्स में से 163.75 प्वाइंट्स हासिल किए हैं, जिसकी वजह से कार को 4 स्टार मिले हैं. इसके अलावा कार ने प्रेवेंटिव सेफ्टी परफॉर्मेंस टेस्ट में 85.8 प्वाइंट्स में से 79.42 प्वाइंट्स मिले हैं.
इसके अलावा कॉलिजन सेफ्टी परफॉर्मेंस टेस्ट में 100 में से 76.33 प्वाइंट्स हासिल किए हैं. इसके अलावा कार ने ऑफसेट कॉलिजन टेस्ट में 24 में से 21.08 प्वाइंट्स मिले हैं. वहीं कार को फुल व्रैप फ्रंटल कॉलिजन टेस्ट, साइड कॉलिजन टेस्ट और पेडस्ट्रियन लेग प्रोटेक्शन परफॉर्मेंस टेस्ट में 5 में से 5 नंबर मिले हैं.
भारत में होता है प्रोडक्शन
इस कार का प्रोडक्शन भारत में होता है और ये कार भारत से एक्सपोर्ट, जापान के लिए होती है. हालांकि इस कार के भारतीय वर्जन के मुकाबले जापान वाले वर्जन में कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन सिस्टम समेत कई सारे फीचर्स शामिल हैं.
Maruti Fronx की कीमत
भारत में बिकने वाली मारुति फ्रोन्क्स की कीमत 7.54 लाख रुपए से शुरू होती है और इसकी कीमत 12.90 लाख रुपए तक जाती है. कार में 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं. एक 1.2 लीटर का के सीरीज इंजन और दूसरा 1.0 लीटर का के सीरीज टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. इसके अलावा कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है.
Maruti Fronx में सेफ्टी और दूसरे फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से कंपनी ने इस दमदार SUV में 6 एयरबैग्स, 3 प्वाइंट ELR सीटबेल्ट्स जैसे फीचर्स दिए हैं. इसके अलावा कंपनी ने इस गाड़ी में 360 व्यू और हाई एंड टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है. इसके अलावा गाड़ी में वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर, वायरलैस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Maruti Fronx में मिलते हैं ये कलर वेरिएंट
बता दें कि ये कंपनी स्पोर्टी कॉम्पैक्ट SUV है, जो 10 कलर वेरिएंट्स में मिलती है. कंपनी ने 7 मोनोटॉन शेड्स को भी शामिल किया है, इसमें Arctic White, Splendid Silver,Grandeur Grey, Bluish Black, Celestial Blue, Opulent Red और Earthen Brown शामिल हैं. कार की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपए है.

