Join us?

खेल

Sports News : भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बरसाए 18 छक्के, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sports News : भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बरसाए 18 छक्के, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर बनाया था। दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली, जबकि सरफराज ने नाबाद 68 रन बनाए। टीम इंडिया की इस पारी में 18 छक्के लगे। एक पारी में भारतीय टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के के मामले में उन्होंने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगाए थे।

भारत की ओर से एक पारी में सर्वाधिक छक्के
18 छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)
14 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (दूसरी पारी)
13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (पहली पारी)
13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (रांची, 2019)

भारत ने राजकोट टेस्ट में 28 छक्के जड़े
राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 10 छक्के लगे थे। ऐसे में यह टीम इंडिया द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में भारत ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के जड़े थे।

भारत की ओर से एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
28* छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
27 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019)
18 छक्के: vs न्यूजीलैंड (मुंबई, 2021)
15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
देश भर में मशहूर लिट्टी चोखा कावड़ यात्रा में जानें भूतेश्वर मंदिर के बारे में बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर