टेक्नोलॉजी
Trending

भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल CUV– MG विंडसर के नए टीज़र में दिखाई दीं

नई दिल्ली। JSW MG मोटर इंडिया ने अपने जल्द लॉन्च होने वाले भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल [CUV] – MG विंडसर का नया टीज़र पेश किया है।​ इस टीजर में पानी में फर्राटे से चलने की इसकी बेजोड़ खूबियों को पेश किया गया है। यह नया टीजर MG विंडसर की बेहतरीन इंजीनियरिंग और भारतीय सड़कों के अनुकूल इसकी विभिन्न खासियतों को पेश करती है। इसकी यही खूबियां इस कार को भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के लिए एक सबसे उपयोगी एवं इंटेलिजेंट CUV के रूप में स्थापित करती हैं।

इस टीजर की बात करें तो इसमें MG विंडसर को चुनौतीपूर्ण इलाकों से बेहद आत्मविश्वास के साथ गुजरते हुए दिखाया गया है। भारत में हर साल मानसून के मौसम जल जमाव एक आम चुनौती है, जिसका सामन हर कार चालक को करना पड़ता है। बहुत ही सावधानी के साथ डिज़ाइन की गई, MG विंडसर आसानी से गहरे पानी में संतुलन बनाए रखती है। यह सब इस कार के ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और CUV स्टांस के कारण संभव हुआ है। अपनी इन्हीं खूबियों के साथ यह सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी एक सुविधाजनक और सुरक्षित ड्राइव का अनुभव प्रदान करती है।

इस टीज़र में सेगमेंट की पहली एयरो-लाउंज सीटों को भी प्रदर्शित किया गया है। इन खास तरीके से डिजाइन की गई सीटों ने इस सेगमेंट में कंफर्ट और लग्जरी को एक नए सिरे से परिभाषित किया है। ये सभी बेजोड़ खूबियां MG विंडसर को व्यवहारिक जरूरतों और पर्फोर्मेंस से समझौता किए बिना प्रीमियम ड्राइविंग का अनुभव चाहने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।

यह इंटेलिजेंट CUV शानदार वास्तुशिल्प और शाही विरासत के प्रतीक – विंडसर कैसल से प्रेरित है। एतिहासिक कैसल की तरह दिखने वाली MG विंडसर शिल्प, खूबसूरती और राजसी गौरव को पेश करेगी। दुनिया के इस सबसे विशाल कैसल के एक-एक हिस्‍से को बहुत ही खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। MG विंडसर भी ऐसी ही है। इस कार के हर पहलू ठीक वैसी ही खूबसूरती और लग्जरी के साथ तैयार किया गया है,जिसके लिए विंडसर कैसल दुनिया भर में जाना जाता है।

भारत में सड़कों का नेटवर्क जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए देश में CUV की ज़रूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है। CUVs में एयरोडायनामिक डिज़ाइन और विशाल इंटीरियर का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है। इसकी यही खूबियां इसे बड़े शहरों की व्यस्त सड़कों और छोटे शहरों के तंग रास्तों पर चलने के लिए एक बेहतरीन कार बनाती हैं। इसकी वर्सेटेलिटी और अडेप्टेबिलिटी, CUV को एक शानदार कार बनाती हैं। चाहे आप रोजाना का सफर कर रहे हों या फिर वीकेंड पर छुट्टियां मनाने के लिए घूमने फिरने निकलें हों, यह आपको हर वक्त सुकून और आराम देती है। CUV का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस गड्ढों, स्पीड ब्रेकेर और उबड़ खाबड़ रास्तों पर आपको एक स्मूथ और आरामदायक ड्राइव का अनुभव देता है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका