टेक्नोलॉजी
Trending

 9 हजार की छूट के साथ मिल रहा iPhone 15 

Apple हर साल नए-नए आईफोन लाता रहता है. पिछले साल कंपनी ने iPhone 15 Series लॉन्च की थी. इस साल कंपनी मार्केट में iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिसमें मल्टीपल AI फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं.लेकिन अभी इसे आने में वक्त हैं. उससे पहले ही iPhone 15 की कीमतों कम हो गई हैं. जी हां, iPhone लवर्स के लिए अच्छी खबर है. (iPhone 15 on Discount) अगर आप iPhone 15 लेने का मन बना रहे हैं तो आप इसे कम दाम में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स साइट क्रोमा (Croma) से आप इसे कम दाम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

कितनी मिल रही है छूट? 

Phone 15 को Croma से 71 हजार 290 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. इसका ओरिजनल प्राइस है 79,900 रुपये. ऐसे में ये स्मार्टफोन 8,610 रुपये सस्ता मिल रहा है. इस पर पूरे 10.78% फीसदी की छूट मिल रही है.

एक्सचेंज ऑफर पर आधी कीमत में घर ले आएं फोन

अगर आप पहले से ही iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए Exchange Offer बेस्ट ऑप्शन है. मान लीजिए आपके पास iPhone 14, 128GB मॉडल है, तो उसकी Croma पर एक्सचेंज वेल्यू बैठती है 26,610. लेकिन ध्यान रहे, ये एक्सचेंज वेल्यू केवस फोन की कंडीशन के आधार पर लगेगी. यानी फोन कहीं से भी डेमेज नहीं होना चाहिए. उसकी स्क्रीन, कैमरा, डेंट, क्रैक्स से लेकर काफी चीज़े ध्यान देनी होंगी.

iPhone 15 स्पेसिफिकेशंस

IPhone 15 की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले में Dynamic Island फीचर मिलता है. वहीं स्टोरेज में iPhone 15 में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. (iPhone 15 specifications) प्रोसेसर की बात करें तो iPhone 15 में A16 Bionic चिप दी गई है, जिसके साथ कई एडवांस फीचर मिलते हैं.

Apple iPhone 15 Series में 48MP प्राइमरी कैमरा है. फोन से 24MP और 48MP के सुपर हाई रेजोल्यूशन फोटो क्लिक किए जा सकेंगे. बेसिक मॉडल में 4x ऑप्टिकल जूम रेंज मिलेगा. Pro मॉडल में कंपनी ने 10x तक ऑप्टिकल जूम रेंज की सुविधा पेश की है.

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका