RADA
व्यापार
Trending

भारत के सबसे अमीर परिवार, देश के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में टॉप पर अडाणी को छोड़ा पीछे

अंबानी परिवार फिर से टॉप पर, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल
हाल ही में जारी बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट में भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची सामने आई है। इस बार भी अंबानी परिवार ने बाजी मारी है, और देश के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला और तीसरे नंबर पर जिंदल परिवार का नाम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंबानी परिवार: फिर से सबसे अमीर – इस लिस्ट में अंबानी परिवार की बिजनेस वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत की जीडीपी के 12वें हिस्से के बराबर है। यह दिखाता है कि अंबानी परिवार का भारतीय अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा योगदान है।

कुमार मंगलम बिड़ला परिवार: इस परिवार की बिजनेस वैल्यूएशन 6.5 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में 1.1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है।

जिंदल परिवार: इस परिवार की बिजनेस वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ दर्ज की गई है।फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस में अडानी ग्रुप का दबदबा फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस में गौतम अडानी का अडानी ग्रुप सबसे आगे है। अडानी ग्रुप ने 14 लाख करोड़ रुपये की बिजनेस वैल्यूएशन के साथ यह स्थान हासिल किया है।

परिवारों की संपत्ति में वृद्धि – रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार अंबानी परिवार की संपत्ति में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कुमार मंगलम बिड़ला परिवार की संपत्ति में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 6.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।देश के 300 सबसे वैल्यूएबल फैमिली की कुल संपत्ति 140 लाख करोड़ रुपये (1.6 लाख करोड़ डॉलर) से ज्यादा है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 40 प्रतिशत है।

लिस्ट में नए नाम – इस लिस्ट में पिछली बार के मुकाबले 100 नए परिवारों को जोड़ा गया है, जिससे अब कुल 300 परिवार इस लिस्ट में शामिल हैं। इन परिवारों की संयुक्त संपत्ति 134 लाख करोड़ रुपये है, जो तुर्की और फिनलैंड की संयुक्त जीडीपी से भी अधिक है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका