राज्य
Trending

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आरएसपुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आरएसपुरा क्षेत्र में बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ के पास घुसपैठिए की संदिग्ध हरकत देखी लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह इलाके की गहन तलाशी ली गई जिसमें एक एके असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, 17 राउंड, दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 राउंड बरामद हुए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए की गतिविधि देखी तो बीएसएफ ने लाइट मशीनगन से कुछ राउंड फायरिंग की। हालांकि घुसपैठिया हथियार और गोला-बारूद छोड़ कर भाग गया। तलाशी के दौरान जवानों ने सभी हथियार कब्जे में ले लिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button