गरियाबंद। नदी में नहा रहे 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. हादसा राजिम कुंभ स्थल से थोड़ी दूरी पर पैरी सोंढुर नदी के बुढ़ेनी एनीकेट से पहले हुआ है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, नवापारा के सोमवारी बाजार इलाके में रहने वाले 3 बच्चे आज सुबह नदी नहाने पहुंचे थे. गरियाबंद जिले के सीमा से लगे धमतरी जिले के बुढ़ेनी एनीकेट व राजिम संत समागम स्थल के बीच घाट में बच्चे नहा रहे थे. घाट के गहरा होने का अंदाजा बच्चों को नहीं था, ऐसे में नहाते वक्त चंद्रेश देवांगन 11 वर्ष डूबने लगा. बाकी साथी निकलकर परिजनों को बताया.

