RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम की जोन 6 के गोकुल नगर गौठान को आत्मनिर्भर बनाने अभिनव पहल

गौठान में महिला समिति की सहायता से निर्मित गोबर कंडों का विक्रय मुक्तिधाम में कर एक माह में 1 लाख रूपये का आय अर्जित की

रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 द्वारा गोकुल नगर गौठान में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखकर अभिनव पहल रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार करते हुए गोकुल नगर गौठान में एक पहल सेवा समिति की महिलाओं की सहायता से गोबर से निर्मित कंडों को मुक्तिधाम में विक्रय करने का कार्य करके की है।
नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल ने जानकारी दी है कि गोकुल नगर गौठान में एक सेवा पहल संस्था की महिला समिति की 5 महिलाओं की सहायता से तैयार गोबर से निर्मित कंडों को मुक्तिधामों में विक्रय करने के कार्य से एक माह में नगर निगम जोन क्रमांक 6 को एक लाख रूपये की आय अर्जित हुई है. नगर निगम प्रशासक एवं निगम आयुक्त के निर्देश पर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु मुक्तिधामों में मृतकों के अंतिम संस्कार क्रिया कर्म में जलाऊ लकड़ियों के स्थान पर गौमाता के गोबर से महिलाओं के सहयोग से निर्मित गोबर कंडों से करने के कार्य को यथासम्भव प्रोत्साहित करने का कार्य पहल करते हुए नगर निगम जोन क्रमांक 6 के माध्यम से किया जा रहा है. इसके माध्यम से गौठान को संचालन एवं संधारण हेतु आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने कार्य नगर निगम रायपुर द्वारा राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका