RADA
छत्तीसगढ़

एमजी रोड चौपाटी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, रेस्टोरेंट पर जुर्माना किया, सूखा एवं गीला कचरा अलग रखने हिदायत

एमजी रोड चौपाटी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, रेस्टोरेंट पर जुर्माना किया, सूखा एवं गीला कचरा अलग रखने हिदायत

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त आबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. आज नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता डी. पी. धृतलहरे, जोन 2 जोन स्वास्थ अधिकारी रवि लावनिया सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एमजी रोड नाईट चौपटी की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. सुखसागर रेस्टोरेंट की सफाई व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया गया. सुखसागर रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर लगाया. एमजी रोड नाईट चौपाटी की 16 दुकानों में गंदगी मिलने पर संचालकों से कुल 26700 रूपये जुर्माना उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला. नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में एमजी रोड नाईट चौपटी के दुकानदारों को दुकान का गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में प्रतिदिन नियमित देकर रायपुर को स्वच्छ शहर बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने कहा गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका