छत्तीसगढ़

जनसमस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा ने लिया सुशासन तिहार का जायजा

महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कार्यालयों में जनता के रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को करने व्यवस्था देने दिये निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने किया सुशासन तिहार शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन

26 नागरिको को आवेदन करते ही नये राशन कार्ड बनाकर दिये गये, 2 नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया, पुरानी बस्ती की आंगनबाड़ी सहायिका पूर्णिमा सोनी और मंजू चौबे को श्रेष्ठ सेवा हेतु सम्मानित किया गया

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 5 के अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड कमांक 39, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड कमांक 40, पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड कमांक 41, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड कमांक 42, वामन राव लाखे वार्ड कमांक 66, भक्त माता कर्मा वार्ड कमांक 67 और डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौड, आयुक्त  संबित मिश्रा ने जोन 5 जोन अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष सरिता आकाश दुबे, राजस्व विभाग अध्यक्ष  अवतार भारती बागल, जोन 4 अध्यक्ष  मुरली शर्मा, पार्षद ममता सोनू तिवारी, दुर्गा यादराम साहु,कृष्णा सोनकर, रायपुर अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, एसडीएम  नंदकुमार चौबे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त  संबित मिश्रा सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं आमजनो से वहां चर्चा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश स्थल पर दिये।
लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने महापौर मीनल चौबे सहित पुरानी बस्ती आंगनबाडी केन्द्र की आंगनबाडी सहायिका सुश्री पूर्णिमा सोनी और सुश्री मंजू चौबे को श्रेष्ठ सेवा देने पर सराहना करते हुए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान योजना में 2 पात्र हितग्राहियों को नया मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में आवेदन देते ही 26 नागरिको के पात्रता अनुसार एपीएल और बीपीएल नये राशन कार्ड बनाकर तत्काल दिये गये।
रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जाने पर नागरिको को हार्दिक बधाई दी। उन्होने कहा कि उन्हें आशा है कि रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जायेगा एवं लोगो की समस्याओ को सुनकर उनका त्वरित निदान किया जायेगा। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार शिविर में आमजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर भारी संख्या में आवेदन दिये है। इतनी अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने का सीधा अर्थ यही है कि जोन कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय विभागो में आमजनों के कार्य जिस अपेक्षा के साथ होने चाहिए वह किन्हीं कारणों से नहीं हो पा रहे है। इसलिए आमजन सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर आवेदन कर रहे है। लोकसभा सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सुशासन तिहार में मिले सभी आमजनों के आवेदनो पर निदान की आवश्यक कार्यवाही अगले एक सप्ताह के भीतर प्रभावी तरीके से अपने विभाग में सुनिश्चित करे। इस मामले में कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसदों, विधायको, पार्षदों द्वारा लगातार सुशासन तिहार आयोजन में जाकर लोगो से मिलकर आमजनों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया जा रहा है। इसलिए यहां के अधिकारीगण सुशासन तिहार शिविरों को गंभीरता से लें।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि आमजनों की सफाई, स्ट्रीट लाईट, पेयजल राशन कार्ड, पेंशन आदि मांगो, शिकायतो का त्वरित निदान करने की प्रशासनिक व्यवस्था नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में जनसुविधा हेतु दी जानी चाहिए। ताकि आमजनों को इनके लिए इधर उधर ना भटकना पड़े और उन्हें इसके लिए सुशासन तिहार शिविरो में ना आना पडे। महापौर ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सुशासन तिहार आयोजन को गंभीरता से लेकर ईमानदारी से अपना कर्तव्य निर्वहन करने का सुझाव दिया। महापौर ने निर्देशित किया कि सुशासन तिहार में आने वाले शत प्रतिशत आवेदनो, मांगो, शिकायतो का तय समय सीमा में शत प्रतिशत निदान प्राथमिकता से सभी अधिकारीगण सुनिश्चित कर लेवे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका