छत्तीसगढ़
नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा निरंजन धरमशाला द्वारा लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटाया गया

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्ग निर्देशन में कार्यपालन अभियंता शरद धुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं अन्य संबंधित जोन 9 अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 51 अंतर्गत वी. आई.पी. रोड, फुण्डहर स्थित निरंजन धर्मशाला द्वारा लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को कब्जामुक्त करने की कार्यवाही नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई।


