RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कर्मचारियों को दफ्तर में समय पर उपस्थित होने दिए निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला रायपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलेक्टर ने लगाई सप्ताहिक चौपाल

एचएसआरपी नंबर प्लेट जल्द से जल्द लगवाने दिए निर्देश

रायपुर 04 अप्रैल 2025: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में कर्मचारियों को लेकर कहा कि समय पर दफ्तर पहुंचे और बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर उपस्थिति दर्ज कराएं। गौरतलब है कि कलेक्टोरेट में बैयोमैट्रिक अटेंडेस सिस्टम लागू किया गया है। जिसे एन्ड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म वाले मोबाईल धारक अधिकारी/कर्मचारी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारी थंब इंप्रेशन लगा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जो एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए पात्र है वे जल्द से जल्द लगावें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका