
नगर निगम के नान ए सी बस स्टॉप का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों को सात दिवस में पूर्ण करने के एजेंसी को निर्देश
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रायपुर शहर में 25 स्थानों पर नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप के संचालन-संधारण किये जाने के एवज में 3 वर्ष के लिए विज्ञापन प्रदर्शन करने हेतु एजेंसी मेसर्स एड मीडिया कार्यादेश विगत दिनांक 24 फरवरी 2023 को जारी किया गया था। एजेंसी द्वारा विगत दिनांक 24 मार्च 2026 तक निर्मित नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप का संचालन-संधारण अनुबंध अनुसार किया जाना है। कार्य के तहत् निर्मित नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप के संचालन-संधारण के कार्य का पर्यवेक्षण विज्ञापन शाखा द्वारा नियमित रूप से किया जाता है तथा आवश्यकतानुसार सुधार हेतु समय-समय पर एजेंसी को निर्देश भी दिये जाते है। इसी क्रम में एजेंसी मेसर्स एड मीडिया को कार्यालयीन पत्र विगत दिनांक 22 दिसम्बर 2025 के माध्यम से संचालित नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यो को 7 दिवस की समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। एजेंसी के पदाधिकारियों द्वारा नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण कार्य किये जा रहे है। नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप की डिजिटल डिस्प्ले चालू है किन्तु वर्तमान में सिटी बसों का मार्ग निर्धारण व नियमित संचालन प्रांरभ नहीं होने के कारण डिजीटल डिस्प्ले बंद रखे गये हैँ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

