टेक्नोलॉजी
Trending

इंटेलिजेंट CUV, MG विंडसर ने कच्छ के रण में साबित की अपनी दमदार क्षमता

नई दिल्ली। JSW MG मोटर इंडिया के जल्द लॉन्च होने वाले भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV), MG विंडसर ने गुजरात स्थित कच्छ के रण के चुनौतीपूर्ण इलाकों में अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया है। कच्छ के रण को दुनिया के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तान में शामिल किया जाता है। यहां के 44 डिग्री सेल्सियस से भी गर्म इलाकों में भारत की पहली CUV- MG विंडसर ने अपनी दमदार क्षमता और बेहतरीन इंजीनियरिंग का प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

हाल हमें रिलीज़ किए गए नए वीडियो में बेहद गर्म माहौल के बीच कठोर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर जीत हासिल करने की MG विंडसर की बेजोड़ क्षमता पर प्रकाश डाला गया है। यही खूबियां इसकी दमदार ताकत और मजबूती को प्रदर्शित करती हैं। इतने चुनौतीपूर्ण इलाके में इस इंटेलिजेंट CUV का सफर इसकी मजबूत डिजाइन, एडवांस तकनीक और बेजोड़ पर्फोर्मेंस का प्रमाण है। इस कार को सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया गया है। MG विंडसर ने इस परीक्षण में सिर्फ चुनौतीपूर्ण जमीन पर अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि वास्तविक पस्थितियों में विंडसर कितनी दमदार है और किस तरह सड़क पर अपना प्रभुत्व स्थापित करती है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

इस वीडियो से पहले एक और वीडियो पेश किया गया था, जिसमें इस सेगमेंट में पहली बार पेश की गईं ‘एयरो-लाउंज सीट्स’ और ‘इनफिनिटी व्यू ग्लास रूफ’ के बारे में बताया गया था। इन नए फीचर्स ने इस सेगमेंट में कंफर्ट और प्रीमियमनेस का एक नया मानक स्थापित कर दिया है। ये अत्याधुनिक फीचर्स MG विंडसर को उन भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, जो व्यावहारिकता और पर्फोर्मेंस से समझौता किए बिना प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। यह इंटेलिजेंट CUV शानदार वास्तुशिल्प और शाही विरासत के प्रतीक – विंडसर कैसल से प्रेरित है।

ये खबर भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?

एतिहासिक कैसल की तरह दिखने वाली MG विंडसर शिल्प, खूबसूरती और राजसी गौरव को पेश करेगी। दुनिया के इस सबसे विशाल कैसल के एक-एक हिस्‍से को बहुत ही खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। MG विंडसर भी ऐसी ही है। इस कार के हर पहलू ठीक वैसी ही खूबसूरती और लग्जरी के साथ तैयार किया गया है,जिसके लिए विंडसर कैसल दुनिया भर में जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper