खेलछत्तीसगढ़
Trending

इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2025: नगर निगम रायपुर की तैयारियां तेज, आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

-इंटर नेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 हेतु दिनांक 8 से 16 मार्च तक नगर निगम रायपुर के अनुषान्गिक कार्यों हेतु आयुक्त श्री विश्वदीप ने अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया, दर्शकों हेतु निःशुल्क पीने का पानी उपलब्ध करवाने, दर्शकों को रायपुर से स्टेडियम ले जाने सिटी बसों की निर्धारित दर पर व्यवस्था देने, सफाई व्यवस्था, टीम प्रहरी को लेकर दिए निर्देश l

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

रायपुर –रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आदेश जारी कर दिनांक 8 मार्च से 16 मार्च 2025 तक इंटर नेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के आयोजन हेतु नगर पालिक निगम रायपुर से सम्बंधित अनुषान्गिक कार्यों हेतु अपर आयुक्त श्री यू एस. अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

आयुक्त ने दर्शकों हेतु निःशुल्क पीने के पानी की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेद्र, रायपुर शहर से स्टेडियम दर्शकों को सिटी बसों से निर्धारित किराया दर पर पहुंचाने की व्यवस्था करने कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव, स्टेडियम से प्रतिदिन कचरों का उठाव कर सफाई की बेहतर व्यवस्था करने जोन स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही,

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

टीम प्रहरी के 50 सदस्यों हेतु पहचान पत्र की व्यवस्था करवाने का प्रशासनिक कार्य दायित्व नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा को सौंपा गया है. उक्त अधिकारियों को नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर प्रशासनिक कार्य दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए हैँ.आयुक्त ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभावशील कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

 

Back to top button
📰 E-Paper