RADA
खेल

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग की टीमों और कप्तानों का ऐलान, जानें टूर्नामेंट से जुड़ी A To Z अपडेट

मुंबई, लखनऊ, रायपुर में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे। IML का पहला एडिशन 17 नवंबर, 2024 से 8 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवी मुंबई में होंगे 4 मैच
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले 4 मैच खेले जाएंगे। 17 नवंबर को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा आमने-सामने होंगे। दूसरे मैच में शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जैक कैलिस की दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसके बाद श्रीलंका का मुकाबला इयोन मोर्गन की इंग्लैंड से होगा। ब्रायन लारा और उनकी वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

लखनऊ में होंगे 6 मुकाबले
इसके बाद 21 नवंबर से 6 मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। लखनऊ के बाद लीग रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुछ 8 मुकाबले खेले जाएंगे। निर्णायक मैच 8 दिसंबर को खेला जाएगा। लीग में कुल 6 टीमों के बीच 18 मैच खेले जाएंगे।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में 6 टीमों के कप्तान

भारत: सचिन तेंदुलकर

वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा

श्रीलंका: कुमार संगकारा

ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉटसन

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन

दक्षिण अफ्रीका: जैक कैलिस

रोमांचक मुकाबले होंगे
क्रिकेट आइकन और लीग के एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने कहा, “IML के एंबेसडर के रूप में मैं लीग में इंडिया मास्टर्स का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं। मैदान पर एक्‍शन कॉम्पिटिटिव और रोमांचक होगी। सभी खिलाड़ी कई वेन्‍यू पर IML खेलने की संभावना से उत्साहित हैं। यह उस खेल का जश्न मनाते हुए अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर है जिसे हम सभी प्यार करते हैं।”

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का शेड्यूल

  • भारत बनाम श्रीलंका- 17 नवंबर, मुंबई
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ़्रीका- 18 नवंबर, मुंबई
  • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 19 नवंबर, मुंबई
  • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया- 20 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 21 नवंबर, लखनऊ
  • दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड- 23 नवंबर, लखनऊ
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 24 नवंबर, लखनऊ
  • वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका- 25 नवंबर, लखनऊ
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 26 नवंबर, लखनऊ
  • वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका- 27 नवंबर, लखनऊ
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 28 नवंबर, रायपुर
  • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 30 नवंबर, रायपुर
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1 दिसंबर, रायपुर
  • श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2 दिसंबर, रायपुर
  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड- 3 दिसंबर, रायपुर
  • पहला सेमीफाइनल- 5 दिसंबर, रायपुर
  • दूसरा सेमीफाइनल- 6 दिसंबर, रायपुर
  • फाइनल- 8 दिसंबर, रायपुर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका