RADA
छत्तीसगढ़
Trending

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग : आज इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर  । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 8 से 16 मार्च को आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल मास्टर्स लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस लीग में क्रिकेट प्रेमियों को दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा। इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज गुरुवार काे इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। उनकी फ्लाइट दोपहर 2:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इस टूर्नामेंट के लिए कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। मास्टर्स लीग का मैच 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 16 मार्च को होगा। क्रिकेट फैंस को इस दौरान अपने पसंदीदा पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान में खेलते देखने का मौका मिलेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका