Join us?

विदेश

International News: बिना परमिट हज करने वालों पर सऊदी सरकार सख्त, भारी जुर्माना और जेल की सजा

International News: बिना परमिट हज करने वालों पर सऊदी सरकार सख्त, भारी जुर्माना और जेल की सजा

रियाद: सऊदी अरब ने बिना परमिट के बिना हज करने की कोशिश करने वालों के लिए कानून कड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने घोषणा की है कि बिना परमिट के लोगों को हज करने वाले व्यक्ति पर 50 हजार रियाल (करीब 11 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर छह महीने की जेल भी हो सकती है।अधिकारियों ने कहा है कि जुर्माना निवासियों और आगंतुकों दोनों पर लागू होगा। सजा पूरी होने के बाद ऐसा करने वालों को 10 साल के लिए देश से निष्कासित भी कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों के 10 साल तक देश में दोबारा प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। सऊदी सरकार की ओर से यह कदम इस साल के हज से पहले व्यवस्था को सुचारू बनाने के एक बड़े प्रयास के तौर पर उठाया गया है। हज और उमरा मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि आवश्यक परमिट प्राप्त किए बिना हज करना अवैध है और कोई भी ऐसी कोशिश ना करे। हज दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्राओं में से एक है। इस साल दुनियाभर से करीब 19 लाख लोगों के हज के लिए सऊदी पहुंचने की उम्मीद है। कोरोना महामारी के दौरान हज के लिए आने वालों की तादाद काफी घट गई थी लेकिन अब फिर से आने वालों की संख्या में बढोतरी आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय