Join us?

देश-विदेश

International news: शिकागो में गोलीबारी, मासूम बच्चों ने तोड़ा दम

International news: शिकागो में गोलीबारी, मासूम बच्चों ने तोड़ा दम

शिकागो। शिकागो में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यहां एक स्कूल से लौट रहे दो मासूम बच्चों के अज्ञात आरोपी ने गोलीबारी कर दी। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 12.25 बजे हुई। वारदात के बाद दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो लड़कों को मारी गोली
शिकागो अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा, नकाबपोश संदिग्ध दो वाहनों से बाहर निकले और इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर निकल रहे छात्रों के एक समूह पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो छात्र गंभीर घायल हो गए। लैरी लैंगफोर्ड के बताया कि बच्चों को गंभीर हालत में नॉर्थवेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि 16 और 17 साल की उम्र के लड़के दोपहर 12:25 बजे के आसपास इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर छात्रों के एक समूह में शामिल थे, जब उन्हें गोली मार दी गई। शिकागो के उप पुलिस प्रमुख जॉन हेन ने कहा कि जहां भी इस तरह की त्रासदी होती है, यह परिवारों के साथ-साथ हर किसी के लिए हृदय विदारक होती है। शिकागो शहर के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने एक बयान जारी कर गोलीबारी पर शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button