
इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब के लिए बेहद शानदार लीजिंग सॉल्यूशन पेश
(ग्राहकों के लिए 1.81 लाख रुपये तक की बचत का बेहतरीन मौका)
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!20 मई, 2026 : इसुजु मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी तथा भारत में कामर्शियल वाहनों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक, इसुजु मोटर्स इंडिया ने आज इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब को लीज़ पर देने के एक नए मॉडल को पेश करने की घोषणा की। चूँकि भारत में अब अलग-अलग तरह के बिज़नेस के लिए वाहनों को लीज़ पर लेना एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है, जिसे देखते हुए इस नए मॉडल को पेश किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को कमर्शियल वाहन खरीदने के बोझ के बिना, उनके इस्तेमाल का एक अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक तरीका प्रदान करना है। इस पहल में मुख्य रूप से इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब को ध्यान में रखा गया है, क्योंकि यह वाहन बेहद मजबूत और भरोसेमंद होने के साथ-साथ अलग-अलग तरह के व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए जाना जाता है।
वाहनों को लीज़ पर उपलब्ध कराने के इस मॉडल को बिजनेस के कामकाज में सहूलियत और पैसों की बचत के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिए अलग-अलग तरह के बिजनेस और फ्लीट ऑपरेटर एक निश्चित समय के लिए वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे शुरुआत में बड़ा पैसा लगाने, वाहन की कीमत घटने या उसे बाद में कभी बेचने जैसी बातों से जुड़ी चिंताएँ खत्म हो जाती हैं।
इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के वाहन के इस्तेमाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही उन्हें अपने पैसों के लेन-देन को बेहतर बनाने, इसके संचालन से जुड़े खर्चों को अनुमानित स्तर पर बनाए रखने और नियमों के दायरे में रहकर एक मॉडर्न व भरोसेमंद वाहनों के फ़्लीट को संभालने में मदद करना है।
इस लीज़िंग सॉल्यूशन में की खास बातों में सिर्फ 38,999/- रुपये प्रति माह का आकर्षक किराया, 4 साल की निश्चित अवधि, कोई डाउन पेमेंट नहीं,
अलग से कोई सेवा शुल्क नहीं, इंश्योरेंस या रजिस्ट्रेशन का कोई खर्च नहीं शामिल है l फाइनेंसिंग के पुराने तरीकों के मुकाबले काफी बचत शामिल है l
ग्राहक फाइनेंसिंग के पुराने तरीकों के बजाय लीज़िंग मॉडल को चुनकर 1.81 लाख रुपये तक की बड़ी बचत का भी लाभ उठा सकते हैं। इससे व्यवसायों को वाहनों के रखरखाव का बोझ कम करने, ज़्यादा पूंजी लगाने की जरूरत के बिना अपने कामकाज का विस्तार करने, वाहनों को जल्द-से-जल्द से इस्तेमाल में लाने, काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
इसुजु मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश मित्तल के अनुसार- “इसुज़ु पूरी दुनिया के अलग-अलग बाज़ारों में भरोसेमंद, टिकाऊ, व्यवसायों को आगे बढ़ाने में मददगार और बेहद कुशल कमर्शियल वाहन उपलब्ध कराने के लिए मशहूर है। दुनिया भर में एक भरोसेमंद ब्रांड होने के नाते, हम भारत में भी लगातार अपनी मौजूदगी का दायरा बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए बेहद अहम बाज़ार बना हुआ है। हमने बेहतरीन गुणवत्ता वाली जापानी तकनीक और मजबूती मशहूर इसुजु के कमर्शियल वाहनों को उद्यमियों के लिए ज़्यादा सुलभ और आर्थिक रूप से ज़्यादा फायदेमंद बनाने के उद्देश्य से ही लीज़िंग विकल्प की शुरुआत की है।”
इसुजु मोटर्स इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ताकेशी हिरानो ने कहा, “हमें इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब के लिए लीज़िंग मॉडल पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि इसे ग्राहकों के लिए कमर्शियल वाहन का मालिक बनना ज़्यादा आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब ने अपनी दमदार बनावट और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कमर्शियल वाहनों की दुनिया में एक बेहद भरोसेमंद वाहन के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। इसने हमेशा अलग-अलग तरह के कामकाज से जुड़े बड़े व्यवसायों और फ्लीट ऑपरेटरों की कामयाबी में एक अहम भूमिका निभाई है। हमें खुशी है कि इस नए लीज़िंग प्रस्ताव के साथ, हम अपने ग्राहकों को भरोसेमंद एस-कैब को हासिल करने ज़्यादा स्मार्ट, ज़्यादा सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी वाला तरीका पेश कर रहे हैं। यह पहल पारंपरिक तौर पर वाहन खरीदकर उसका मालिक बनने की रुकावटों और शुरुआत में बड़ा पैसा लगाने की ज़रूरत को खत्म करने वाली है। इससे व्यवसायों को पहले ही दिन से पैसों की ज़्यादा बचत और काम करने की पूरी आज़ादी के साथ अपनी पूरी क्षमता से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब में हर कसौटी पर खरा 2.5L VGT इंटरकूल्ड डीज़ल इंजन लगाया गया है, जो बेहतरीन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलकर ज़बरदस्त प्रदर्शन और माइलेज देता है। इसके बाहरी हिस्से की बात करें, तो एयरोडायनामिक डिज़ाइन, बेहद मजबूत स्टील से बनी बॉडी, सामान रखने की बड़ी जगह, मज़बूत सस्पेंशन और ज़्यादा भारी वजन उठाने की क्षमता के लिए बड़े टायर्स मौजूद हैं। इसके अंदरूनी बनावट की बात की जाए, तो इसमें एक आरामदायक केबिन मिलता है जिसमें 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पीछे की सीट का बेहतर एंगल, धूल और प्रदूषण रोकने वाला एसी फ़िल्टर, सामान रखने के लिए कई छोटी-बड़ी जगहें और बेहतर सुविधा के लिए मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले मौजूद है।
इसुज़ु ने अपनी इस पहल के जरिए अपने ग्राहकों के लिए कारोबार की क्षमता बढ़ाने और उन्हें लंबे समय तक बड़ा फायदा पहुँचाने के संकल्प को और मजबूत किया है। वाहन खरीदने के झंझटों को खत्म करके और पैसों के बोझ को दूर करके, यह लीज़िंग मॉडल ग्राहकों को अपने काम का दायरा बढ़ाने और अपने व्यवसाय को बड़ा बनाने पर पूरा ध्यान देने में मदद करता है। पूरी दुनिया में भरोसेमंद इसुज़ु के वाहनों के दम पर, यह पहल ग्राहकों को पूरे भरोसे के साथ आगे कदम बढ़ाने और अपनी कामयाबी के सफर को और भी तेज़ करने में मददगार साबित होगी।
