
अमर शहीद हेमू कालाणी जयंती समारोह हेतु आमंत्रण पत्र वितरित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर । सामाजिक संस्था क्रांतिवीर अमर शहीद हेमू कालाणी समिति द्वारा 23 मार्च को आयोजित होने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती समारोह के लिए शहर के संतों, महापौर, जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
संस्था के अध्यक्ष श्री किशोर आहूजा एवं मीडिया प्रभारी श्री भरत पमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न गणमान्य जनों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस वर्ष भी 103वीं जयंती के अवसर पर 23 मार्च को सुबह 10:30 बजे हेमू कालाणी चौक, रायपुर में समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के संयोजक श्री अनेश बजाज, श्री त्रिलोकचंद चिमनानी, श्री भरत बजाज, श्री प्रेम बिरनानी एवं श्री अमित वलेचा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त सिंधी समाज एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


