RADA
खेल

IPL 2026 : दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, स्टब्स और रिजवी की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 142 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समीर रिजवी बने जीत के हीरो

दिल्ली की जीत में समीर रिजवी ने अहम भूमिका निभाई। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया, जिन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। दोनों के बीच 119 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और स्कोर 26 रन पर 4 विकेट हो गया। लेकिन इसके बाद रिजवी और स्टब्स ने पारी संभालते हुए टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ की पारी रही कमजोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 36 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका और टीम 141 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, जिससे लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 जीत मिली है।

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका