
IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत, CSK को 10 रनों से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 27वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई को 195 रन का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं क्लासेन ने 39 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने 2 और गुरजपनीत सिंह ने एक विकेट झटका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह पिच बहुत अच्छी लग रही है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। सबसे नीचे से ऊपर आना अच्छा लग रहा है। दूसरे मैच से ही हमने बुनियादी चीजें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। सबसे जरूरी बात है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना। पिछले मैच में मुझे लगा कि नूर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें फिर से लय में देखकर अच्छा लगा; साथ ही, अंशु भी डेथ ओवर्स में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आपकी भाषा में कहें तो यह एक ‘बेल्टर’ (बल्लेबाज़ी के लिए बेहतरीन पिच) लग रही है, लेकिन हमें इसे ठीक से समझना होगा।’
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहाँ हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंद थोड़ी हिलेगी, इसलिए बैटर्स को गेंद पर नजर रखकर अच्छी तरह खेलना होगा। शुरुआत में ज़्यादा स्विंग के लिए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका आए हैं।’
प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
