देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज

खड़गपुर। विधानसभा के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं व रैलियां कर अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बेलदा स्टेडियम में विजय संकल्प जनसभा होने वाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ स्थित बेलदा स्टेडियम में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे झाड़ग्राम में भी एक जनसभा करेंगे। शनिवार को झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार दुलाल मुर्मु के समर्थन में अभिनेता और घाटाल सांसद देव (दीपक अधिकारी) ने जनसभा को संबोधित किया।

वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन क्षेत्र के कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना के समर्थन में विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। इस सभा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने संबोधित किया।उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की।

खड़गपुर के झापेटापुर इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में विशेष रूप से खड़गपुर के यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और अपने प्रसिद्ध लाठी-खेल की प्रस्तुति भी दी। भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में प्रचार किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका