RADA
छत्तीसगढ़

सत्यम बालाजी ग्रुप में आयकर के छापे में 1000 करोड़ रुपये के कच्चे लेन-देन की मिली गड़बड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने सत्यम बालाजी ग्रुप और इसकी सहयोगी कंपनी साईं हनुमंत इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड ,राइस मिलर्स, एक्सपोर्ट्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई छापे की कार्रवाई में करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ियों के दस्तावेज जब्त किये हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में छापेमारी कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय लौट गई हैं। आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बड़ियों के ढेरों दस्तावेज भी सीज किए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि छापेमारी में 10 करोड़ नकद और साढ़े तीन करोड़ की ज्वेलरी जब्त की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

बीती शाम को राजधानी के एक दफ्तर और एक आवासीय परिसर में आयकर टीम ने सत्यम बालाजी समूह के संचालकों का बयान दर्ज कर छापे की कारवाई पूरी कर ली। सभी ठिकानों की जांच में कैश में कामकाज किए जाने के साथ-साथ बुक्स के रिकार्ड्स में भी अनियमितताएं मिली हैं। इसके साथ ही कच्चे में लेनदेन किए जाने के भी पेपर्स मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

इस कार्रवाई में कंपनी द्वारा बीते 6 वर्ष के जमा किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर कंपनी के रिकॉर्ड स्टाक की जांच की गई है। यह कर चोरी इन दोनों फर्मों के साथ-साथ इनसे जुड़े ब्रोकर मिलरों के यहां मिले नान टैक्सेबल कैश ट्रांजेक्शन पेपर को मिलाकर है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल

सत्यम बालाजी ग्रुप गैर बासमती चावल का प्रमुख निर्यातक है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सत्यम बालाजी समूह का पक्के में टर्न ओवर 2000 करोड़ का है और इसमें से 1600 करोड़ का कारोबार कच्चे में होना उजागर हुआ है। आयकर अन्वेषण की छत्तीसगढ़ की सभी टीमों ने लौटकर जब्त दस्तावेज मुख्यालय में जमा कर दिया है। अब अगले चरण में राइस मिल संचालकों और कमीशन एजेंट्स व राइस ब्रोकर्स से मिले दस्तावेजों और वाहनों की जांच कर अप्रेजल रिपोर्ट तैयार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह बुधवार को राजधानी रायपुर के साथ ही राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, तिल्दा के साथ ही गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) मिलाकर 25 ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई की थी। इस अभियान में आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के करीब सौ अफसर शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका