RADA
देश-विदेश

अगर जरूरत पड़ी तो अकेले खड़ा रहेगा इस्राइल

अगर जरूरत पड़ी तो अकेले खड़ा रहेगा इस्राइल

गाजा पट्टी में बीते सात महीने से ज्यादा समय से भीषण जंग जारी है। इस बीच, इस्राइली सेना ने कहा है कि उसके पास गाजा के दक्षिणी शहर रफाह में अपने हमलों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हथियार हैं।
इस्राइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता डैनियल हगारी से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया कि क्या सेना अमेरिकी हथियारों के बिना अभियान चला सकती है। इस पर हगारी ने कहा, सेना के पास उन अभियानों के लिए सभी हथियार हैं, जिनकी वह योजना बना रहा है। रफाह में अभियान के लिए भी हमारे पास वह सभी हथियार हैं, जो हमें चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हगारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस पर बयान पर भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उन आक्रामक हथियारों की आपूर्ति नहीं करेंगे जिनका इस्तेमाल इस्राइल गाजा में हमास के अंतिम गढ़ रफाह पर चौतरफा हमला करने के लिए कर सकता है। आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका के साथ करीबी संबंध बने हुए हैं। असहमतियों को बंद दरवाजों के पीछे से हल किया जाना चाहिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका