RADA
सेहत

वरदान से कम नहीं, रोज पिएं पुदीने के पत्तों का पानी, दूर हो जाएगी गैस-ब्लोटिंग की समस्या

फोटो में दिखाई देने वाले हरे रंग के ये पत्ते पुदीने के पत्ते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने के पत्ते आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर पुदीने के पत्तों का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको पुदीने के पत्तों का पानी पीने के कुछ जबरदस्त फायदे और सेहत के लिए वरदान इस नेचुरल ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैस-ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत- अगर आप अक्सर गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के पत्तों का पानी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मिंट वॉटर में मौजूद तत्व गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अक्सर ठंडी तासीर वाली इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पुदीने का पानी पीने के फायदे- गर्मियों में शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए और लू से बचाव के लिए पुदीने का पानी पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने का पानी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को तेज कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो पुदीने के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए भी पुदीने का पानी पिया जा सकता है।

कैसे बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक- सबसे पहले एक लीटर पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 10-15 फ्रेश पुदीने की पत्तियां डालिए। पुदीने के पानी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, अदरक या फिर काला नमक भी एड कर सकते हैं। कुछ घंटे के लिए या फिर रात भर के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में भीगा हुआ रहने दीजिए। अगले दिन आप इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका