RADA
सेहत

खाना खाने के बाद पानी पीने नहीं है गलत, बस जान लो कुछ तरीके

अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं “खाना खाने के तुरंत बाद पानी मत पियो, वरना पाचन खराब हो जाएगा।” लेकिन क्या यह सलाह सच में वैज्ञानिक रूप से सही है? विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य मात्रा में पानी पीना नुकसानदायक नहीं है। हमारा पेट बहुत समझदारी से काम करता है। जब हम खाना खाते हैं, तो पेट में गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम बनते हैं जो भोजन को पचाते हैं। थोड़ी मात्रा में पानी इन एंजाइम्स को “पतला” करके बेअसर नहीं करता। यानी यह धारणा कि पानी पाचन रस को खत्म कर देता है वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PunjabKesari
फिर यह मिथक कैसे बना?

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, भारीपन,एसिडिटी, डकार जैसी समस्या हो सकती है।इसलिए अनुभव के आधार पर यह सलाह फैल गई कि “पानी मत पियो।”  हड्डियों और जोड़ों के डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में सही हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। पानी शरीर के जोड़ों में लुब्रिकेशन बनाए रखता है, डिस्क और कार्टिलेज को स्वस्थ रखने में मदद करता है, मांसपेशियों के काम करने में सहायक है। इसलिए पानी से बचना नहीं, बल्कि संतुलन रखना जरूरी है।

PunjabKesari

सही तरीका क्या है?

खाना खाते समय छोटे-छोटे घूंट में पानी पी सकते हैं।, बहुत ज्यादा ठंडा पानी तुरंत बाद न पिएं। भारी भोजन के बाद 20–30 मिनट में सामान्य मात्रा में पानी लेना बेहतर है।पूरे दिन 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं। जिन्हें एसिडिटी या GERD की समस्या है, जिनका पाचन कमजोर है, जिन्हें पेट में जल्दी गैस बनती है ऐसे लोग खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी न पिएं। “खाने के बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए” यह पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से सही सलाह नहीं है। मात्रा और तरीका ज्यादा महत्वपूर्ण है। थोड़ा पानी पाचन में बाधा नहीं डालता, बल्कि शरीर के लिए जरूरी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका