
जय श्री राम: महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित नगर निगम परिवार ने शहरवासियों को दी रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की एक बार पुनः की अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला सरकार के अवतरण दिवस के प्रतीक श्री रामनवमी महापर्व के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु विनम्र सामूहिक प्रार्थना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला सरकार के दिव्य श्रीचरणों में की है. पवित्र महान ग्रन्थ श्रीराम चरित मानस में दिए गए उल्लेख अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला सरकार ने धरती पर भारत वर्ष के अयोध्याधाम में अवतरित होकर तत्कालीन समस्त आसुरी शक्तियों का सम्पूर्ण विनाश कर सम्पूर्ण जगत को शोक से मुक्त किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः अपील की है।

