प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पानी,जानिए कब और कहां होगी रिलीज
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर फिल्म निर्माता भी हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले वह कई मूवीज का निर्माण कर चुकी हैं। अब उनके होम प्रोडक्शन में मराठी फिल्म पाणी का निर्माण हुआ है, जिसकी रिलीज डेट का 20 अगस्त को अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया है। लंबे समय से इस मूवी को लेकर प्रियंका का नाम चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं कि उनकी मराठी फिल्म पाणी कब और कहां रिलीज होगी।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों के लिए मानसून में पोषण से भरपूर व्यंजन – Pratidinrajdhani.in
कब रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की पाणी
काय रे रास्कला और फायरब्रांड जैसी मूवीज के बाद पाणी के रूप में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैनर तले तीसरी मराठी फिल्म का निर्माण किया है। इस मूवी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं और अब ये अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in
मंगलवार को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है। जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद मराठी सिनेमा के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वह प्रियंका की पाणी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ-साथ राजश्री मराठी प्रोडक्शन ने भी इस फिल्म को बनाने के लिए आपस में साझेदारी की है। देखना ये रोचक रहा कि बॉक्स ऑफिस पर पाणी क्या कमाल दिखाती है।

