मध्यप्रदेश
Trending

जनधन योजना में गरीब भाई-बहनों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनधन योजना के गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

सीएम डाॅ यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। भारत सरकार की इस कल्याणकारी योजना में समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को बेहतर जीवन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है। जनधन योजना का ही परिणाम है कि अब बैकिंग सेवाओं का लाभ ऐसे व्यक्ति भी उठा रहे हैं जिन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

जनधन योजना करोड़ों देशवासियों विशेषकर गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों और योजना के लाभार्थियों को बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper