मनोरंजन

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ ने सिनेमाघरों में दस्तक, कायल हुए अर्जुन कपूर

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ने सिनेमाघरों में दस्तक, कायल हुए अर्जुन कपूर

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म की तारीफ कई सितारों ने की है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री के भाई अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को लेकर एक लंबा नोट लिखा और लोगों से कहा कि इसे जरूर देखना चाहिए।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की यह थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है। पहले दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही। भारत में केवल एक करोड़ 10 लाख रुपये कमाए हैं।

माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार का दिन फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये दोनों दिन ही फिल्म का भविष्य तय करने में निर्णायक साबित होंगे।वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद गुलशन ने अपने एक्स हैंडल पर दर्शकों से फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ के जरिए प्रमोट करने का आग्रह किया।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
एथनिक लुक में अनुपमा का ग्लैमरस अंदाज़ Skoda की ये कार कम दाम में भी दमदार, चले भी शानदार मनाली-शिमला से बाहर निकलें – गुलाबा,हिमाचल प्रदेश की लाजवाब सौंद जहाँ स्मार्टनेस मिले फुल चार्ज — वहीं है Realme Narzo का ये Phone