छत्तीसगढ़
Trending

जेसीआई रायपुर संस्कार ने उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया जेसीआई वीक

जतिन नचरानी


रायपुर।
जेसीआई रायपुर संस्कार (Zone-9) द्वारा जेसीआई वीक 2025 के उपलक्ष्य में संस्कारोत्सव 2025 का भव्य आयोजन वृंदावन मीटिंग हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में संध्या 6 बजे से किया गया। यह आयोजन ऊर्जा, उपलब्धियों और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक रहा, जिसमें परिवारिक खेलों के साथ-साथ TOYIP, TOBIP और कमल पत्र अवार्ड का वितरण हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई सीनेटर एडवोकेट अमितेश पाठक (JCOM नेशनल डायरेक्टर – कोचेस डेवलपमेंट) थे। मंच पर अध्यक्ष जेसी आदित्य सिंह टिकरिहा, अध्याय समन्वयक जेएफएम जेसीआई सीनेटर निलेश शाह, अध्याय प्रभारी जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन, पूर्व अध्यक्ष जेसी एचजीएफ अंकित चंद्राकर और जेसी वीक सह-प्रभारी जेसी चेतन बापट उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष जेसी एचजीएफ प्राची प्रेमानी, पवन खेमानी, जेएफएम अंकित चौधरी और सक्रिय सदस्य जेसी ममता सोनी, बरखा अंदानी, भास्कर साहू, नरेंद्र दासवानी, डॉ. जी.के. देशमुख, अनिल पंडित व विजय सोनी ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।

पुरस्कार वितरण में जेसी बरखा अंदानी को कमल पत्र अवार्ड, सिद्धार्थ सिंह को TOBIP अवार्ड और तृप्ति लुनिया को TOYIP अवार्ड से सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान में जेसी डॉ. जी.के. देशमुख को PRSU ट्रेनिंग कोऑर्डिनेशन, अधिरा पंडित को स्वतंत्रता दिवस नृत्य प्रदर्शन और नीतू जैन को विचक्षण जैन विद्यापीठ की प्राचार्य के रूप में योगदान के लिए सराहा गया। क्रिएटिव प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

अध्यक्ष जेसी आदित्य सिंह टिकरिहा ने कहा, जेसीआई वीक 2025 का समापन केवल एक उत्सव का अंत नहीं, बल्कि मजबूत रिश्तों और उज्जवल आकांक्षाओं की नई शुरुआत है। उन्होंने संगठन के सामुदायिक विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह आयोजन जेसीआई रायपुर संस्कार की सक्रियता और सामाजिक योगदान को दर्शाता है। सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में सामुदायिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। जेसीआई रायपुर संस्कार भविष्य में भी ऐसे प्रेरक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper