RADA
छत्तीसगढ़

जेसीआई रायपुर उमंग का ‘साथिया’ कपल ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल

रायपुर। JCI Raipur Umang द्वारा 27 फरवरी 2026 को आयोजित कपल ट्रेनिंग कार्यक्रम “साथिया” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में चार उत्साही दम्पत्तियों ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य दम्पत्तियों के बीच आपसी समझ, सामंजस्य और संबंधों को सुदृढ़ बनाना था। “साथिया” केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैवाहिक रिश्तों को बेहतर ढंग से समझने और संवारने की एक सकारात्मक पहल रही।

कार्यक्रम में डायनेमिक चैप्टर इंचार्ज एवं प्रशिक्षक रजनी मैडम ने अपनी प्रभावशाली और प्रेरणादायक प्रशिक्षण शैली से सभी प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया। रोचक खेल गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से दम्पत्तियों को आपसी समझ बढ़ाने तथा वैवाहिक जीवन को और सुदृढ़ बनाने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए।

इस अवसर पर उमंग परिवार के सदस्य श्री परमानंद साहू की छठी वैवाहिक वर्षगांठ भी रही, जिसे सभी सदस्यों ने मिलकर केक कटिंग समारोह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।

टीम उमंग ने संकल्प लिया कि भविष्य में “साथिया” कार्यक्रम को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दम्पत्तियों तक इस सकारात्मक पहल का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि मजबूत रिश्ते ही एक सशक्त और स्वस्थ समाज की नींव होते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका