जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने मनाया दिवाली मिलन समारोह, संयुक्त कार्यकारिणी बैठक में आगामी गतिविधियों पर हुई चर्चा

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा 16 नवंबर को वृंदावन हॉल में संयुक्त कार्यकारिणी बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में वामा परिवार की लगभग 50 सदस्य शामिल हुईं। सभी ने दीपावली की खुशियां साझा करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों की विशेष थीम रखी गई। इस अवसर पर बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता के अंतर्गत आकर्षक रैंप शो आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रूपा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षल छाजेड़, पिंकी सोनकर एवं रुपाली धारा द्वितीय स्थान पर रहीं। दीपावली के अवसर पर सदस्यों के घरों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई, जिसमें हर्षल छाजेड़ एवं पूजा चंडालिया विजेता रहीं। इसके साथ ही हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया।
समारोह के दौरान संयुक्त कार्यकारिणी बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, फाउंडर प्रेसिडेंट जेसीआई सीनेटर लीना वाढेर, प्रेसिडेंट जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा, आईपीपी जेसी आस्था बाफना, सचिव जेसी प्रीति अग्रवाल, आगामी चैप्टर इंचार्ज एचजीएफ दीया मूलचंदानी, इलेक्ट प्रेसिडेंट जेसी गुंजन गोलछा एवं इलेक्ट सचिव जेसी श्रावणी मुकादम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की रूपरेखा भाविका रोहरा द्वारा तैयार की गई। उत्साह, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता से परिपूर्ण यह आयोजन सभी सदस्यों के लिए यादगार रहा।

