RADA
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा हवन-पूजन आयोजित

जतिन नचरानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल द्वारा विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रियदर्शिनी कॉलोनी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर तथा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के निरंतर विकास एवं समृद्धि की कामना की।

मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार कुकरेजा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी, श्रीमती पदमा साहू (महामंत्री), थानूराम पटेल, कमल रंधावा, सूरज यादव, कुंदन दाऊ ठाकुर, गौरी महानंद, प्रशांत जगत, दीपक पाठक, प्रकाश जोशी, राजेश ठाकुर, राजेंद्र डडसेना, शंकर अरोरा, शेरू ध्रुव, श्रीमती निशा प्रधान, लीला धनगर, मीना निषाद, उमेश्वरी मोगराज, माधुरी जैन, प्रमिला, आशा यादव, मनीष तलरेजा, लवी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ने की कामना करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका