छत्तीसगढ़

जीवन में समय का अनुशासन अत्यंत आवश्यक : राजेश अग्रवाल-जेसीआई रायपुर संस्कार ने किया प्रतिभाओ का सम्मान…

जतिन नचरानी

रायपुर।जेसीआई रायपुर संस्कार चैप्टर ने नववर्ष पर गठित नई टीम एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे कॉम अमितेश पाठक ने सभी को सत्यनिष्ठा, दायित्वों के प्रति पूर्ण समर्पण तथा तन-मन-धन की भावना से चैप्टर के उत्तरोत्तर विकास के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जे.एफ. एस.सीए अमिताभ दूबे ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था एवं समाज के प्रति सदैव ईमानदारी और सेवा भावना से कार्य करें। स्वयं के व्यक्तित्व विकास, उद्यमता, प्रशिक्षण, समाज सेवा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन एवं विकास करें। मुख्य अतिथि जेसीआई सुपर चैप्टर के चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीवन में समय का अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। मनुष्य जन्म 84 लाख योनियों के बाद मिलता है। यदि हम समय का सदुपयोग एवं अनुशासित जीवन व्यतीत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को वर्ष भर सफलतापूर्वक कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। जेसीआई रायपुर संस्कार चैप्टर द्वारा गत वर्ष बच्चों को लागत एवं बाजार मूल्य से न्यूनतम दर पर कॉपी प्रदान करना तथा सुपर चैप्टर के सभी सदस्यों की व्यावसायिक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु डायरेक्टरी तैयार करना सराहनीय कार्य रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 2025 के अध्यक्ष जेसी आदित्य टिकरिहा एवं सचिव अशोक वर्मा का वार्षिक प्रतिवेदन रहा, जिसमें वर्ष भर चैप्टर द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। नववर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष बरखा अंदानी एवं सचिव अंकितदास मानिकपुरी ने नई कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम को चैप्टर समन्वयक जेएफएम जेसीआई सिनेटर नीलेश शाह एवं चैप्टर प्रभारी सागर जैन ने संबोधित किया। संचालन जेसी गौरंग काचा एवं विजय सोनी ने किया। समारोह में सुपर चैप्टर के सभी सदस्य, संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल के सदस्य तथा नवीन सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित थे।

Back to top button
📰 E-Paper