RADA
टेक्नोलॉजी

जियो ने लॉन्च किए दो नए प्लान,84 दिनों के लिए रोजाना मिलेगा 2GB डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में नए प्रीपेड प्लान लॉन्च करके तोहफा दिया है। कंपनी दो नए प्लान लेकर आई है, इन्हें ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी के साथ बेनिफिट्स भी अच्छे चाहते हैं। जियो के 1,028 रुपये और 1,029 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग- डेटा के साथ बहुत कुछ मिलता है। टैरिफ में बढ़ोत्तरी के बाद ये जियो के पहले ऐसे प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को कम कीमत में ही कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

जियो का 1,028 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 1,028 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और कुल 168GB डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन यूजर्स के लिए 2GB डेटा रोलआउट किया जाता है। अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 5G नेटवर्क आते हैं तो आपका और भी फायदा होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani

डेली डेटा पैक खत्म होने के बाद ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है। खास बात है इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट। इसमें स्विगी वन लाइट मेंबरशिप मुफ्त में मिल रहा है। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड भी मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

जियो 1029 रुपये का रिचार्ज प्लान
1,029 रुपये का रिचार्ज प्लान 1,028 रुपये के प्लान के जैसे ही लाभ प्रदान करता है। इस प्लान के साथ आपको 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस तरह प्लान के एक्टिव रहने पर आपको कुल 168GB डेटा मिलता है। अगर आप 5G कवरेज वाले इलाके में रहते हैं, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का भी आनंद ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को Amazon Prime Lite की फ्री मेंबरशिप मिल रही है। बाकी इसमें 1028 रुपये वाले प्लान की तरह JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivo V50 सीरीज को लेकर सामने आई डिटेल

कौन-सा प्लान बेहतर?

अगर आप ज्यादा ऑर्डर वगैरह करते हैं तो आपको 1,028 रुपये वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। इसमें स्विगी वन लाइट मेंबरशिप फ्री में मिल रहा है। अगर आप मूवीज या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आपको जियो के 1,029 रुपये वाले प्लान को एक्टिव करवा लेना चाहिए। कुल मिलाकर दोनों ही प्लान कम खर्च में अच्छे-खासे बेनिफिट ऑफर कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – मनहरण घनाक्षरी जय माँ कात्यायनी – Pratidin Rajdhani

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका