RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू ने निगम जोन 9 में जोन अध्यक्ष और पार्षदो जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुबारू रखने दिये आवश्यक निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवैध नलो पर कार्यवाही सभी टकियों में जलभराव की मॉनिटरिंग सुव्यवस्थित टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग, वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर कार्य करने के जलविभाग अध्यक्ष के निर्देश 

रायपुर – आज नगर निगम जोन 9 कार्यालय में पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के संबध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्री मोहन साहू श्रीमती सावित्री धीवर श्रीमती प्रमा मनोज विश्वकर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू जल बोर्ड समिति के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अशुल शर्मा जूनियर, फिल्टर प्लांट की टीम, जोन 9 के कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, जल विभाग सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियता श्री आशुतोष पाडे की उपस्थिति रही।
बैठक में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष ने आगामी ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की सुचारू तैयारी करने, अवैध नलों पर कार्यवाही कर विच्छेदन करने, बल्क कनेक्शन का संयुक्त निरीक्षण मुख्यालय जल विभाग, जल बोर्ड व संबधित जोन की टीम द्वारा किये जाने, जल से संबंधित समस्त कार्य हेतु पूर्व से सामग्री की व्यवस्था किये जाने, टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग किये जाने, जलसंबंधित कार्य पार्षदो के साथ समन्वय स्खकर जनहित में किये जाने और टैंकर संचालन में लापरवाही बरते जाने पर सबधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये है। जलविभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू ने बैठक में जोन 9 अध्यक्ष एवं पार्षदो से ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने सुझाव लिए एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका