
ज्ञानपीठ विजेता विनोद कुमार शुक्ल का सम्मान, निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
रायपुर – आज ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सुप्रसिद्ध साहित्यकार शैलेन्द्र नगर रायपुर निवासी विनोद कुमार शुक्ल से नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने मिलकर उन्हें बुके प्रदत्त कर श्रीफल और शाल से सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ. निगम सभापति ने प्रतिष्ठित ज्ञान पीठ पुरस्कार विजेता वरिष्ठ साहित्यकार शुक्ल जी से कुशलक्षेम उनका आशीर्वाद लेकर पूछी. इस दौरान नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा की उपस्थिति रही. नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि रायपुर निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल जी ना सिर्फ रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के अपितु राष्ट्र के साहित्य गौरव पुरूष हैँ. उन्होंने रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य का साहित्य जगत में गौरव निरन्तर बढ़ाने का कार्य किया है. उनके साहित्य सृजन के कार्य से युवाओं को सदैव साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी. इस दौरान विनोद कुमार शुक्ल जी के निवास में उनके परिवारजन उपस्थित थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

