RADA
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ रिलीज काे तैयार

नई दिल्ली।अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा के किरदार से फैन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीजर और रिलीज को लेकर एक्टर कार्तिक आर्यन ने बड़ा अपडेट दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

फिल्म भूल भुलैया-3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया के टीजर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कार्तिक आयरन ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की और कहा कि फिल्म का टीजर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ वर्ष 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। तभी से इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘भूल भुलैया-3’ की डिमांड हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ इस दिवाली रिलीज होगी। भूल भुलैया-3 के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि, ‘मैं दिवाली पर भूल भुलैया-3 के स्क्रीन पर आने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’ हाल ही में एक इवेंट में एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया-3 काे लेकर कहा कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि टीज़र देखने के लिए प्रशंसकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो जाएगा। कार्तिक ने कहा, “फिल्म का टीजर कुछ ही दिनों में फैंस के सामने आ जाएगा। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। टीजर बहुत अच्छा बनाया गया है।”

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

कार्तिक आर्यन ने कहा, “पूरी टीम ने फिल्म देखी है और हर कोई इसे लेकर बहुत खुश और सकारात्मक है। फिल्म काे अंतिम रूप दिया जा रहा है और भूल भुलैया- 3 का टीज़र, ट्रेलर और गाने जल्द ही सामने आएंगे। पहले फिल्म का टीज़र होगा कुछ ही दिनों में आप सभी के लिए ट्रेलर, गाने और फिर फिल्म उपलब्ध होगी।” कार्तिक के इस अपडेट के बाद इस फिल्म काे लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका