RADA
उत्तराखण्ड
Trending

दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा,  चौलाई के लड्डू सहित स्थानीय उत्पादों से प्रसाद बनाने का काम शुरू

रुद्रप्रयाग । आगामी दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए चौलाई के लड्डू सहित स्थानीय उत्पादों का प्रसाद बनाने का कार्य महिला समूहों ने शुरू कर दिया है। मेदनपुर गांव में आठ महिला समूहों की महिलाएं प्रसाद बनाने में जुट गई हैं। इस वर्ष समूहों के द्वारा चौलाई के लड्डू बनाने के लिए 100 क्विंटल चौलाई खरीदा गया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की पहल पर यात्रा में स्थानीय उत्पाद का प्रसाद शामिल किया गया था, जिसमें चौलाई के लड्डू, चूरण, गंगा जल, बेल पत्र, धूप सहित नौ उत्पाद शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

बीते छह वर्षों में महिला समूहों के द्वारा केदारनाथ यात्रा में स्थानीय उत्पादों का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। प्रसाद बनाने के लिए काश्तकारों से चौलाई की खरीद की जा रही है, जिससे उन्हें भी लाभ मिल रहा है। इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा के लिए गंगा दुग्ध उत्पादन महिला स्वयं सहायता समूह ने प्रसाद बनाने का काम शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

हर्बल धूप और जूट के बैग भी तैयार किये जा रहे हैं। समूह से जुड़ी कंचन सजवाण, उर्मिला देवी व सावित्री देवी का कहना है कि वह अपने पशुपालन, खेतीबाड़ी और घर के कामकाज के साथ ही प्रसाद बनाने का काम भी कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

मुख्य विकास अधिकारी डा. गणेश सिंह खाती ने बताया कि वर्ष 2018 से वह समूह के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे उनकी आर्थिकी को भी बल मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

इधर, गंगा दुग्ध उत्पादन महिला स्वयं सहायता समूह के संरक्षण लक्ष्मण सिंह सजवाण बताते हैं कि वर्ष 2018 में शुरू हुई यह पहल प्रतिवर्ष सफल हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इनका कहना है–महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें केदारनाथ प्रसाद बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए समूहों ने प्रसाद बनाने का काम शुरू कर दिया है। समूहों के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही यात्राकाल में प्रसाद की बिक्री के लिए काउंटर स्थापित किये जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका