RADA
देश-विदेश

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अनेक नेताओं ने जताया शोक 

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने शुक्रवार को महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

फिल्मों में अपनी देशभक्तिपूर्ण भूमिकाओं के कारण भारत कुमार के नाम से विख्यात मनोज कुमार का आज 87 वर्ष की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान वे अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे, जो भारत के योगदान और मूल्यों पर गर्व की भावना को बढ़ावा देती थीं।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

उन्होंने राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के जिन प्रतिष्ठित चरित्रों को जीवंत किया, वे हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनका सिनेमा राष्ट्रीय गौरव को जगाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में एक्स पर कहा कि पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित और भारतीय सिनेमा के महान व्यक्तित्व मनोज कुमार के निधन से दुखी हूं। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए प्रसिद्ध, उन्होंने लोकप्रिय संस्कृति में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया और भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने पर अमिट छाप छोड़ी। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान अभिनेता और फिल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रतिष्ठित अभिनेता मनोज कुमार के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाकर उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी। वे अपनी अमर विरासत में जीवित रहेंगे और फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका