RADA
देश-विदेश
Trending

बिहार में केशव प्रसाद मौर्य बने विधायक दल नेता चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक

लखनऊ। बिहार में भाजपा विधायक दल के नए नेता के चयन को लेकर पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आम तौर पर यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को मिलती है, लेकिन इस बार पार्टी ने उत्तर प्रदेश के ताकतवर नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी कर भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी दी है।
भाजपा ने इससे पहले बिहार चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी थी जबकि उस समय केशव प्रसाद मौर्य को वहां का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वे चुनाव के दौरान लगातार वहां डेरा डाले रहे। अब इन्हें विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज बुधवार को आयोजित बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका